बाबा राम रहीम ने जारी की थी अपनी प्राइवेट करेंसी। इसी कारण षड्यंत्र से जेल में डाला गया।

कहने को तो डेरा सच्चा सौदा सिरसा जिले में है पर इसकी अपनी पुरी अलग सल्तनत थी। हजारों एकड़ की जमीन में डेरा को पूरा विकसित किया जा रहा था। वहां पर सब कुछ था। सुई से लेकर हवाई जहाज तक बनाने की तैयारी थी। उत्तर भारत का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियों स्थापित किया जा चुका था। जहां 15 दिन में फिल्म तैयार कर एक रिकार्ड कायम किया गया। ग्राम स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कमेटियां समन्वय स्थापित करने का कार्य करती थीं। डेरा के अंदर मंत्रालय की भांति विभाग स्थापित किए गए थे। हर विभाग एक एक पाई का हिसाब रखता था।

₹10 के सिक्के


लड़कियों के बलात्कार के आरोप में की गई तलाशी में वो करेंसी भी मिली है जिससे डेरे के भीतर किसी तरह की खरीदारी करने में इस्तेमाल किया जाता था। दरअसल राम रहीम के डेरे के भीतर और सिरसा में डेरा मुख्यालय के आसपास राम रहीम की इसी करेसी का इस्तेमाल होती थी। ये एक टोकन की तरह दिखता था जिसे शुरुआत में प्लास्टिक के बनाए गए थे। इसमें अलग अलग मान के सिक्के होते थे।

₹1 के सिक्के

डेरा के भीतर कोई भी चीज खरीदने के लिए भारतीय करेंसी नहीं बल्कि डेरा की करेंसी का इस्तेमाल होता है। ग्राहक अगर भारतीय करेंसी में खुल्ले नहीं दे पाते तो दुकानदार इनके बदले पांच और दस रुपये के प्लास्टिक के सिक्के या टोकन उन्हें दिया करते थे।

डेरा के इन सिक्कों पर लिखा होता है धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा, डेरा सच्चा सौदा सिरसा। इनका इस्तेमाल ग्राहक बाद में ‘सच’ दुकानों से सामान खरीदने में करते थे। सिरसा में डेरा परिसर के भीतर और उसके आसपास जो भी दुकान हैं उनके शुरुआत में सच लिखा जाना अनिवार्य है। डेरा मुख्यालय के आसपास दुकानदार सच दुकानें चलाते थे। उनके पास अलग-अलग कलर कोड के सिक्के होते थे।

मुख्य बात ये है की गुरमीत राम रहीम ने अपनी प्राइवेट करेंसी बना रखी थी जो सरकार के ऊपर बैठे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की नीतियों के खिलाफ है। आज न तो कोई देश या सरकार अपनी करेंसी जारी कर सकती है न ही विश्व का कोई संगठन,

आज डेरा किसी मिनी कंट्री से कम नहीं है। डेरा सच्चा सौदा ट्रस्ट ही डेरा का संचालन करता है। इसके आधीन डेरा प्रबंध कमेटी कार्य करती है। डेरा कमेटी में ग्राम पंचायत स्तर पर सात मेंबर कमेटी काम करती है, उसके बाद 25 और प्रदेश स्तर पर 45 मेंबर कमेटी होती हैं। 

डेरा सच्चा सौदा का एरियल व्यू

डेरा सच्चा सौदा का एरियल व्यूये सभी कमेटियां आपस में तालमेल रखते हुए कार्य करती हैं। हर कमेटी के कार्य की रिपोर्ट डेरा प्रमुख तक पहुंचाई जाती थीं, अच्छा कार्य करने वालों को सत्संग में ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाता था। इसके साथ ही यूथ वीरांगना संगठन था, जिसमें शामिल महिलाएं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया करती थीं।

राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा

राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफे यर फोर्स का गठन किया गया, जिसमें करीब 40 हजार श्रद्धालु शामिल थे। जिनकी अपनी वेशूभषा होती है। इसके आधार पर इन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है। हर प्रकार की आपदा में यही फोर्स कार्य करती थी। डेरा की अपनी सुरक्षा सिस्टम था जिसमे सुरक्षागार्ड को कमांडों की भांति प्रशिक्षण दिया जाता था। बाहरी फोर्स पर डेरा कम ही भरोसा करता था। महिला और पुरुषों के अलग-अलग सुरक्षा दस्ते होते थे।

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started